Monday , May 25 2026
Breaking News

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: मां बोली- ₹400 लेकर गया था, नशे का इंजेक्शन लगाया, लड़खड़ाता पहुंचा था घर

जालंधर, (PNL) : जालंधर के शेखा बाजार स्थित तेल वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मृतक की मां कंचन ने बताया कि उनका बेटा संजय नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि संजय दवाई लेने गया था। रात को जब वह घर लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी और वह लड़खड़ा रहा था।

डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित किया

मां के अनुसार, देर रात संजय की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर विजय को घर बुलाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। कंचन ने बताया कि संजय अक्सर जेठानी के घर चला जाता था और वहां से देर ही रात लौटता था।

देर रात संजय की बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार को भी संजय घर से आटे की कॉपी और 400 रुपए लेकर गया था। उन पैसों से उसने नशा खरीदा और टीका लगाकर घर आ गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई।

गली-गली में बिक रहा नशा

परिवार के सदस्य गुरमीत सिंह ने पंजाब सरकार से नशे की दलदल में फंसे लोगों का मुफ्त इलाज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गली-गली में नशा बिक रहा है, जिससे युवा नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ खरीदकर सेवन कर रहे हैं। इसी कारण उनकी मौतें हो रही हैं।

नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गुरमीत सिंह का कहना है कि जब तक नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नकोदर में संदिग्ध महिला भंडालबूटा गांव में पकड़ी गई:बच्चों को निशाना बनाने आई थी, साथी गाड़ी लेकर भागे, पुलिस जांच शुरु

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!