Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमृतसर में चलती बस की छत पर लड़ाई का VIDEO:युवकों ने एक-दूसरे को बुरी तरह पीटा, धक्का-मुक्की की; पुलिस के सामने भी नहीं रूके

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में गोल्डन गेट के पास एक चलती बस की छत पर बैठे कुछ युवकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, ये युवक प्रवासी थे और गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों को जब ऊपर हो रही इस घटना का अंदेशा हुआ, तो तुरंत कंडक्टर को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कंडक्टर ने बिना देर किए बस रुकवाई और खुद छत पर चढ़ गया। उसने युवकों को शांत कराने और नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान भी उनके बीच धक्का-मुक्की व बहस जारी रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

बस की छत पर हाथापाई करते लोग।

बस की छत पर हाथापाई करते लोग।

पुलिस नाके पर मौजूद, फिर भी नहीं डरे युवक

वहीं, पुलिस नाके पर मौजूद थी, लेकिन युवकों ने बिना डरे झगड़ा जारी रखा। कुछ देर बाद यह मामला पुलिस की निगरानी में आया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। संबंधित युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

लोगों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई। उनका कहना है कि बस की छत पर बैठकर सफर करना पहले ही नियमों के खिलाफ है। इस तरह झगड़ा करना यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। अगर झगड़े के दौरान कोई युवक चलती बस से नीचे गिर जाता, तो यह घटना जानलेवा भी साबित हो सकती थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!