Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Jalandhar ANTF ने कारपेंटर से पकड़ी 1 किलो हेरोइन:अमृतसर का रहने वाला, 5वीं पास, नशे का भी आदी, बोला-जल्द अमीर बनना चाहता था अमीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हेरोइन तस्कर को काबू किया। अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन, निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, मेहता रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी 5वीं पास है और कारपेंटर का काम करता-करता नशा करने लगा। इसके बाद तस्करी के धंधे में उतर गया।

यह कार्रवाई एडीजीपी (ANTF) नीलाभ किशोर के दिशा-निर्देशों और एआईजी जगजीत सिंह सरोआ व डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की देखरेख में अमल में लाई गई। ANTF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की खेप लेकर जा रहा है। इसके बाद एएसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ANTF मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड कड़ियों का पता लगाया जा सके।

एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर।

जल्द अमीर बनने की चाहत ने बनाया अपराधी: पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी करनदीप सिंह ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी महज 5वीं पास है और रोजी-रोटी के लिए कारपेंटर का काम करता था। उसके पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। आरोपी ने बताया कि वह बुरी संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया था। नशे की अपनी जरूरत को पूरा करने और कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी।

अवैध हथियार रखने से लेकर झगड़े तक के केस: हथियार और मारपीट के भी मामले दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि करनदीप सिंह कोई नौसिखिया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी पर न केवल नशा बेचने, बल्कि अवैध हथियार रखने और लड़ाई-झगड़े के भी पुराने मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह अमृतसर के स्थानीय नेटवर्क के अलावा किन बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय तस्करों के संपर्क में था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!