Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Jalandhar में देर रात चलीं ताबड़तोड़ गोलियां:3 राउंड फायरिंग में युवक घायल, ईंट-पत्थर और दातरों से किया हमला

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के राज नगर में देर रात 12 बजे के करीब गोलियां चलीं। इससे एक युवक घायल हो गया।जिसकी पहचान बब्बल के तौर पर हुई है। युवक को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल दाखिल करवाया। प्राइवेट अस्पताल में दाखिल युवक की हालत अब स्थिर है। गोली लगने के बाद परिवार ने एंबुलेस के लिए भी फोन किया लेकिन पौने घंटे तक एंबुलेंस न आने के बाद युवक को आटो से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गोली लगने से घायल युवक दर्द से कराहता नजर आया। बस्ती एरिया से पहुंचे एडीसीपी-2 ने खुद मौका देखा और कहा कि जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। परिवारों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किस हथियार से गोली चलाई गई है वह अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि 2 से 3 फायर होने की सूचना है। मौके पर 2 खोल ही मिले हैं।

हमलावर युवक की मां भारती मामले की जानकारी देते हुए।

हमलावर युवक की मां भारती मामले की जानकारी देते हुए।

घायल युवक के परिजन बोले-चिट्टा बेचने के आरोप गलत घायल युवक की मां भारती ने बताया कि उनके बेटे सन्नी लूथर पर चिट्टा बेचने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके बेटे कोई नशा नहीं बेचते हैं। गोलियां चलाने का आरोप लगे युवक के रिश्तेदार जोगा ने बताया कि उनके बच्चों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उलटा दूसरी पार्टी के उनके बेटे पर गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। सन्नी लूथरा पर लगाया गोलियां चलाने का आरोप दूसरे पक्ष के सोनू और जसविंदर ने बताया कि सन्नी लूथरा नाम के युवक ने 15 से 20 लड़के बुलाए थे। इन लोगों ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने सन्नू लूथरा को गली से तेज स्कूटी चलाने से रोका था। इससे पहले भी होली वाले दिन उनके बीच बहस हुई थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने गोलियां चलवा दीं। लोग बोले-ईंट-पत्थर और दातर भी चले सोनू और जसविंदर ने आरोप लगाया कि सन्नी लूथरा मोहल्ले में चिट्टे का काम करता है। वह सीसीटीवी नहीं लगने देता ताकि उनका धंधा किसी को पता न चले। दोनों ने आरोप लगाया कि पहले भी हमलावर पर 307 का पर्चा। उसने किसी की आंख निकाल दी थी। मोहल्ले के लोगों ने ये भी आरोप गया कि उसने 15-16 साल के बच्चों को चिट्टे पर लगा दिया है। गोलीबारी के दौरान एक बच्चा भी गोली लगने से बचा। स्टोर्ट्स कॉलेज के रहने वाले कपिल ने बताया कि यहां राज नगर में युवक अकाश गोपी और दलबीर के साथ चिट्टे का काम करते हैं। आज के झगड़े में ईंटें चलाने के साथ दातर भी मारे गए। कपिल ने कहा कि यहां 8 से 10 फायर हुए। भाई को थाने भेजा तो रास्ते में घेकर पीट दिया। एक युवक की नई स्कूटी छीनकर ले गए हनी नामक एक युवक ने बताया कि मैं मोहल्ले में अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान सन्नी लूथरा के लोगों ने उसे भी पीट दिया। मैं न तो यहां किसी को जानता हूं और न ही मेरा दोनों पार्टियों के साथ कोई संबंध है। मैं स्कूटी से मोहल्ले की तरफ आ रहा था तो लड़कों ने बेसबेट से हमला कर दिया और कड़े भी मारे। उसकी नई स्कूटी भी छीनकर ले गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!