Tuesday , September 29 2026
Breaking News

New Zealand में Jalandhar के युवक को मर्डर केस में उम्रकैद:लुधियाना के गुरजीत पर चाकू से किए थे 46 वार, माता-पिता का था इकलौता बेटा

जालंधर  , (PNL) ; न्यूजीलैंड के ड्युनेडिन में लुधियाना के युवक गुरजीत सिंह की हत्या करने वाले जांलधर के रजिंदर सिंह को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी है।

रजिंदर सिंह ने गुरजीत सिंह पर चाकू से 46 वार करके उसकी हत्या की थी। रजिंदर सिंह ने 29 जनवरी 2024 को न्यूजीलैंड में देर रात गुरजीत सिंह के घर पर घुसकर उसकी हत्या की थी। राजिंदर सिंह ने गुरजीत के गले पर इतने वार किए कि उसका सिर धड़ से अलग होने वाला था।

न्यूजीलैंड की अदालत में दो साल केस चलने के बाद आखिरकार गुरजीत के परिवार को न्याय मिल गया और हत्यारे को 17.5 साल जेल में रहना होगा। इस दौरान उसे पैरोल भी नहीं दी जाएगी। जस्टिस डनिंगहम ने राजिंदर को पीड़ित के परिवार और विधवा को $8,000 से अधिक का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

गुरजीत की उम्र तब 27 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरजीत सिंह के पिता निशान सिंह ने न्यूजीलैंड कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि आखिर कार उन्हें अंतिम न्याय मिल गया।

अब उनके बेटे की आत्मा का शांति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मुकदमे के दौरान उनके लिए यह बहुत कठिन समय था। खासकर मां के लिए क्योंकि उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।

फैसला आने के बाद रोती हुई गुरजीत सिंह की माता-पिता।

फैसला आने के बाद रोती हुई गुरजीत सिंह की माता-पिता।

रजिंदर सिंह ने क्यों की गुरजीत सिंह की हत्या, जानिए…

  • गुरजीत का बॉस था रजिंदर सिंह: रजिंदर सिंह न्यूजीलैंड में एक फाइबर-ऑप्टिक केबल टेक्नीशियन के रूप में काम करता था। वह एक तरह से गुरजीत का पूर्व बॉस या सीनियर सहकर्मी भी रह चुका था। गुरजीत भी इसी क्षेत्र में काम करता था। शुरुआत में उसने रजिंदर के अधीन काम किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर दिया था। वह केबल बिछाने और तकनीकी सेवाओं का काम करता था।

  • गुरजीत की पत्नी ने रजिंदर का ठुकरा दिया था रिश्ता: कोर्ट की कार्यवाही के दौरान यह सामने आया कि रजिंदर और गुरजीत के बीच तनाव का मुख्य कारण कोई काम नहीं, बल्कि शादी का प्रस्ताव था। रजिंदर, गुरजीत की पत्नी से शादी करना चाहता था। परिवार ने उनका रिश्ता तय भी कर दिया था। लेकिन उसने रजिंदर के साथ रिश्ता ठुकरा दिया और रजिंदर के जूनियर रहे गुरजीत से शादी कर ली थी।

  • गुरजीत ने रजिंदर की बहन का रिश्ता ठुकराया: गुरजीत सिंह न्यूजीलैंड में सेट हो गया था। रजिंदर चाहता था कि उसकी बहन की शादी गुरजीत से हो। उसने गुरजीत के सामने यह प्रस्ताव रखा। जिसे गुरजीत ने यह कहकर मना कर दिया था कि उसकी बहन अभी बहुत छोटी है। इन्हीं व्यक्तिगत रंजिशों के कारण राजिंदर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। ड्युनेडिन के उच्च न्यायालय में जस्टिस डनिंगहम ने रजिंदर को कहा कि हत्या का कारण गुरजीत व उसकी पत्नी को सबक सिखाना था क्योंकि गुरजीत की पत्नी ने रजिंदर के साथ तय किए गए रिश्ते को ठुकरा दिया था।हत्या का दोषी रजिंदर सिंह।

गुरजीत के हत्यारे को सजा दिलाने में रहे ये 3 अहम कारण…

  • सीसीटीवी फुटेज ने निभाई अहम भूमिका (CCTV): राजिंदर सिंह को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज की बड़ी भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी की कार को घटना की रात गुरजीत के घर के पास देखा था। हालांकि उसने चेहरा छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीक की मदद से उसे पहचाना गया।

  • गुरजीत के नाखूनों में लगा था रजिंदर का खून : गुरजीत सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। संघर्ष के दौरान आरोपी का डीएनए गुरजीत के नाखूनों और कपड़ों पर मिला, जो अदालत में सबसे ठोस सबूत बना। पुलिस को वह चाकू कभी नहीं मिला जिससे हत्या की गई थी, लेकिन घावों की गहराई और प्रकृति से यह साफ था कि हमला बहुत ही हिंसक और क्रूर था।

  • आरोपी का झूठा बचाव: मुकदमे के दौरान राजिंदर ने दावा किया था कि वह सिर्फ गुरजीत को “डराने” गया था और उसने आत्मरक्षा में वार किया। हालांकि, 46 घावों और गुरजीत के भागने की कोशिशों ने इस दावे को झूठा साबित कर दिया। जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद और पूरे मुकदमे के दौरान रजिंदर के चेहरे पर कोई पछतावा या दुख नहीं दिखा।

2016 में पिता ने जमीन बेचकर भेजा था न्यूजीलैंड

निशान सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह 2016 में अपने बेहतर भविष्य के लिए न्यूजीलैंड आया था। उसे न्यूजीलैंड भेजने के लिए उन्होंने अपनी जमीन भी बेच दी थी। निशान सिंह ने कोर्ट में भी कहा था कि न उनका बेटा रहा और न ही उनकी जमीन। इस हत्या ने उन्हें पारिवारिक और आर्थिक रूप से “बर्बाद” कर दिया है।

घर के बाहर मिला था गुरजीत का शव

गुरजीत सिंह का शव उनके घर के बाहर मिला था और खिड़की के कांच टूटे हुए थे, जिससे संकेत मिले कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया और भागने की कोशिश की थी। हत्या की जांच में अस्सी पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुछ आठ दिनों तक घटनास्थल पर रहे। कुछ को वेलिंगटन जितनी दूर से भी भेजा गया था। सीसीटीवी और डीएनए सबूत इस मामले में निर्णायक साबित हुए।

गुरजीत का शव भारत लाने के लिए किया चंदा

गुरजीत की मौत के बाद ड्युनेडिन के स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने मिलकर ‘Givealittle’ पेज के जरिए हज़ारों डॉलर जुटाए ताकि उनके शव को भारत वापस भेजा जा सके और उनके माता-पिता की मदद की जा सके।

एक सप्ताह बाद पत्नी ने जाना था न्यूजीलैंड

गुरजीत सिंह की शादी हत्या से आठ महीने पहले हुई थी। डिटेक्टिव सीनियर सार्जेंट निक लेघ ने सजा सुनाए जाने से पहले मीडिया को बताया कि गुरजीत सिंह “अपनी पत्नी के साथ एक नया जीवन शुरू करने वाले थे, जो उनकी हत्या के एक हफ्ते बाद ही न्यूजीलैंड आने वाली थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!