Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Jalandhar में जूस बार की आड़ में अवैध शराब सप्लाई:तस्कर राजू चौहान गिरफ्तार, पुलिस-एक्साइज विभाग की जॉइंट रेड

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के राज नगर से सटी मधुवन कॉलोनी में पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की जॉइंट रेड में 50 पेटी अवैध शराब मिली। टीम ने शराब तस्करी के आरोप में राजू चौहान नामक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जूस की दुकान की आड़ में अवैध शराब की सप्लाई करता था। एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम के साथ एसपी, एसीपी और एसएचओ ने जब रेड की तो घर के अंदर खुल में शराब की पेटियां रखी मिलीं।एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद घर पर छापा मारा गया। घर में 50 पेटियां अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली। पहले भी कई बार जांच की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई हैं।

जॉइंट रेड में 50 पेटी अवैध शराब मिली।

जॉइंट रेड में 50 पेटी अवैध शराब मिली।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें नाखां वाले बाग से किसी ने अवैध शराब के कारोबार की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर घर पर रेड की। जांच में यह भी सामने आया है कि राजू चौहान अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था।इस संबंध में नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जिसने घटनास्थल का जायजा लिया है। नगर निगम की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि राजू के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौके से चार सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!