Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर के कबाड़ी की लगी 2.5 करोड़ रुपए की लॉटरी, 50 साल से डाल रहा था ड्रॉ, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर के अंतर्गत पड़ते आदमपुर के एक बुजुर्ग कबाड़ी की 2.5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। 67 साल के प्रीतम लाल जग्गी ने ये टिकट राखी के मौके पर 500 रुपए में खरीदा था। प्रीतम सिंह ने बताया कि वो कबाड़ी का काम करते हैं और पिछले 50 सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी की कभी ना कभी तो उनकी किस्मत चमकेगी।

पिछले हफ्ते उन्होंने लॉटरी का टिकट शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। ये टिकट उन्होंने अपने नाम से नहीं बल्कि अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। जिसका टिकट नंबर 452749 था। रविवार को सुबह जब उन्होंने अखबार पढ़ा तो तब पता चला कि उनकी लॉटरी निकल चुकी है।

एजेंसी से फोन आने पर हुआ विश्वास

प्रीतम ने कहा- मुझे पहले यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली है, मगर फिर मुझे शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का फोन आया। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की मेरी सच में लॉटरी लग गई है। ये खबर सुनते ही वो खुशी से झूम उठे जब उन्होंने ये खबर अपने परिवार को सुनाई तो पूरा परिवार भी काफी खुश हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!