Tuesday , September 8 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन जबरदस्त बारिश का अलर्ट, मौसम होगा सुहावना, पढ़ें

शिमला, (PNL) : हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार तीन दिन जबरदस्त बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है।

उधर, सोमवार रात को कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। काहू में 84.0, जुब्बड़हट्टी 83.0, कंडाघाट 80.6, कुफरी 73.0,धर्मपुर 69.0, शिमला 62.8, पच्छाद 59.4, चौपाल 42.6, सोलन: 42.4, नगरोटा सूरियां 42.2, बिलासपुर 22.5, नारकंडा 36.0 व कसौली में 37.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 20.0, कल्पा 13.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.2, नाहन 23.3, पालमपुर 18.5, सोलन 17.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 21.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.9, कुफरी 13.5, नारकंडा 11.4, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 24.2, बरठीं 22.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 25.0, मशोबरा 14.1, नेरी 22.6 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!