Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब- बेड में मिली महिला की लाश:फतेहगढ़ साहिब में रेहड़ी पर ले जा रहे थे, शक होने पर लोगों ने रोके; पुलिस बुलवाई

खन्ना , (PNL) : फतेहगढ़ साहिब में बेड के बॉक्स में महिला की लाश मिली। कचहरी के पास जुगाड़ू रेहड़ी में ले जाए जा रहे बेड पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेड खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला।

पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में एक अन्य व्यक्ति के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रेहड़ी पर बेड ले जा रहे थे सोमवार रात मंडी गोबिंदगढ़ की कचहरी के पास एक जुगाड़ू रेहड़ी (मोटर रिक्शा) मेंबेड ले जाया जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों को उसमें रखे सामान पर संदेह हुआ। उन्होंने रेहड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेड की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके अंदर से महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को बॉक्स बेड में रखकर कहां ले जाया जा रहा था। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का पता चल सके।

डीएसपी बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि महिला की पहचान, मौत के वास्तविक कारण और हत्या या किसी साजिश की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!