Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में पकड़ा फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर:फ्री में AC कोच में जाता, VIP ट्रीटमेंट मिलता, ट्रेनों में चेकिंग करता; एक शक से धरा गया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रेलवे के फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया। वह चेकिंग स्टाफ पर अपनी धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से वहां मौजूद स्टाफ को शक हो गया। जिससे स्टाफ ने बिना देरी किए इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आईडी मांगने पर उसकी पोल खुल गई।

जांच में सामने आया कि वह पिछले 6 महीने से ‘सिंघम’ बनकर घूम रहा था और VIP ट्रीटमेंट और फ्री में एसी कोच में सफर करता था। आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है। इससे पहले भी वह यूपी में भी पकड़ा गया था, जहां उसे कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े।

बाहर आते ही उसने फिर से वही काम शुरू कर दिया। लेकिन जालंधर से लुधियाना जाते वक्त उसे पकड़ लिया गया। वह कर्नाटक का रहने वाला है और 2013 रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जावेद अली।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जावेद अली।

चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमाने पर पकड़ा

दरअसल, आरोपी जावेद अली फिल्मी स्टाइल में रौब झाड़ने और रेलवे स्टेशनों पर वीआईपी ट्रीटमेंट लेने का आदी था। वह खुद चेकिंग स्टाफ को साथ लेकर ट्रेनों में और जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला व लुधियाना के बुकिंग काउंटरों पर चेकिंग करने पहुंच जाता था। फिरोजपुर मंडल में वह पिछले 6 महीने से बिना किसी डर के इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था।

हाल ही में जब वह जालंधर कैंट पर चेकिंग स्टाफ पर अपनी धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से वहां मौजूद स्टाफ को शक हो गया। स्टाफ ने बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सीधे आरोपी से उसका ऑफिशियल रेलवे आईडी कार्ड मांग लिया।

आईडी कार्ड मांगते ही घबराया

रेलवे अधिकारियों ने जब उससे आईडी कार्ड की मांग की, तो सुनते ही बह घबरा गया और कोई भी वैध दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद असली अधिकारियों ने उसके झूठ को पकड़ लिया। तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को बुलाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जालसाजी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड

जीआरपी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद अली बेहद शातिर है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करते हुए पकड़ा गया था और सलाखों के पीछे जा चुका है। इस बार वह अमृतसर में वीआईपी ट्रीटमेंट लेकर जालंधर कैंट पहुंचा था और यहां से उसे एसी कोच में मुफ्त में लुधियाना जाना था।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि रेलवे ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगा।

इस घटना के बाद फिरोजपुर मंडल ने एक अलर्ट भी जारी किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति खुद को विजिलेंस अफसर या बड़ा अधिकारी बताकर धौंस जमाए, तो सबसे पहले उसकी वैध आईडी जरूर चेक करें। जरा भी शक होने पर तुरंत आरपीएफ या स्टेशन मास्टर को सूचित करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!