Friday , July 3 2026
Breaking News

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान गए श्रद्धालु लौटे:गुरुद्वारों के दर्शन कर जताई खुशी; सरकारों से मांगी वीजा में ढील

अमृतस​र  , (PNL) : महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौट आया। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन किए।

भारत लौटने पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए काफी इमोशनल रही। इसे वह भुला नहीं सकते। अमृतसर के श्रद्धालु बलवीर सिंह ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान के दर्शन किए।

इसके बाद पंजा साहिब, लाहौर स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे और करतारपुर साहिब के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों पर पहुंचकर मन को गहरी शांति और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। कहा मैं तो चाहता हूं कि दोनों मुल्क फिर से एक हो जाए और खुशी और समृद्धि में और बढ़ोतरी हो जाए।

पाकिस्तान में व्यवस्थाओं और सुरक्षा की सराहना

श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और हर समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें वहां लोगों से बहुत प्रेम, सम्मान और सहयोग मिला, जिससे उनका अनुभव और भी बेहतर हो गया।

21 जून को पाकिस्तान गया था जत्था

एक अन्य श्रद्धालु हरजीत कौर ने बताया कि यह जत्था 21 जून को पाकिस्तान गया था और आज 30 जून को वापस लौटा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हुई। पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन कर उन्होंने अत्यंत आनंद और संतोष महसूस किया।

वीजा प्रक्रिया आसान करने की श्रद्धालुओं की अपील

श्रद्धालुओं ने भारत और पाकिस्तान दोनों सरकारों से अपील की कि धार्मिक यात्राओं को और सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वीजा प्रक्रिया को आसान किया जाना चाहिए और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक अवसर दिए जाने चाहिए ताकि वे अपने पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकें। इससे दोनों देशों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

साझा विरासत को संरक्षित करने बेहतर प्रयास

उन्होंने यह भी कहा कि साझा विरासत को संरक्षित करने और लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए सीमा पार धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देना बहुत आवश्यक है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि दोनों देशों के बीच शांति और सद्भाव का संदेश भी जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना-आवारा कुत्तों ने मजदूर को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर पर दांतों के निशान, खेत में मिला शव; बिहार का रहने वाला

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के कस्बा जगराओं के गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों के हमले …

जालंधर में संडे को भी खुलेंगे 7 पोस्ट ऑफिस: रक्षाबंधन पर फैसला, आधार कार्ड की सुविधा भी मिलेगी

जालंधर, (PNL) :  जालंधर में रक्षाबंधन को लेकर 6 पोस्ट ऑफिस छुट्टी वाले दिन भी …

पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल! रंधावा ने की अमित शाह से मुलाकात, चन्नी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले टूट सकती है। …

जालंधर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी, दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, सस्पेंड

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने …

पंजाब यूरिया घोटाले की जांच SIT के हवाले:खन्ना की SSP ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाई; आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के चर्चित यूरिया घोटाले की जांच तेज हो गई है। खन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!