Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पंजाब में बढ़ी चुनौती:सांसद Charanjit Channi मुलाकात के लिए प्रदेश प्रभारी के सामने रखी शर्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनौती बढ़ती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बघेल से सीधे मुलाकात करने से फिलहाल इनकार कर दिया है।चंडीगढ़ में चार दिन से डटे बघेल लगातार नेताओं से मुलाकात कर संगठन में चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका पांच दिन का दौरा अब तीन दिन और बढ़ सकता है।

चन्नी गुट में शामिल पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक भूपेश बघेल के डिनर में पहुंचे। मोहम्मद सदीक ने बकायदा छणकाटा पैंदा गली-गली.. गीत गया। इसके अलावा चन्नी गुट में शामिल रजिया सुल्ताना भी भूपेश बघेल से मिली।

चन्नी गुट में शामिल पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक भूपेश बघेल के डिनर में पहुंचे। मोहम्मद सदीक ने बकायदा छणकाटा पैंदा गली-गली.. गीत गया। इसके अलावा चन्नी गुट में शामिल रजिया सुल्ताना भी भूपेश बघेल से मिली।

चन्नी ने मुलाकात के लिए रखी दो शर्ते

सूत्रों के मुताबिक, चन्नी गुट ने मुलाकात से पहले दो शर्तें रखी हैं। पहली, बैठक कांग्रेस भवन में नहीं होगी और दूसरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। चन्नी की ओर से दो प्रतिनिधियों के जरिए बातचीत की पेशकश की गई है, जिसमें सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस हाईकमान के हस्तक्षेप के बावजूद पंजाब में गुटबाजी पूरी तरह खत्म होती नहीं दिख रही। हालांकि, चन्नी के बातचीत के लिए तैयार होने से पार्टी नेतृत्व पर बना तत्काल दबाव कुछ कम हुआ है।

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ही रहेंगे।

दूसरी ओर, राजा वड़िंग लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते नजर आ रहे हैं। भूपेश बघेल भी पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सभी पक्षों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते है चन्नी

बताया जा रहा है कि सांसद चन्नी फिलहाल सीधे प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से मिलने के बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करना चाहते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में किसी भी बड़ी जिम्मेदारी या राजनीतिक फैसले पर अंतिम सहमति राहुल गांधी से ही होनी चाहिए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी को जल्द नहीं सुलझा पाए, तो आने वाले समय में संगठन के भीतर विवाद और गहरा सकता है। ऐसे में पंजाब में कांग्रेस को एकजुट रखना अब बघेल के सामने सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा बन गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!