Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब AAP में अंदरूनी कलह, अरविंद केजरीवाल की CM मान और उनके मंत्रियों के साथ मीटिंग खत्म

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट और विधायकों-सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। यह बैठक केजरीवाल ने आप पंजाब में अंदरूनी कलह के बीच बुलाई थी। बैठक में मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप पार्टी की पंजाब इकाई में जबरदस्त आतंरिक कलह शुरू हो गई है।

बीजेपी और कांग्रेस ने दावा किया है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान को पद से हटाना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की यह बैठक दिल्ली विधानसभा में चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम मान के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। पार्टी की बैठक का एजेंडा 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना है।

5 महीने से कैबिनेट बैठक नहीं हुई

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर फिलहाल कांग्रेस के नेता आप पर हमलावर है। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में 30 से अधिक विधायक हमारे संपर्क में हैं। बता दें कि पंजाब में सोमवार को कैबिनेट बैठक होनी थी, जिसमें बजट सत्र की तारीखें तय होनी थी, लेकिन दिल्ली से बुलावे के बाद उसे स्थगित कर दिया। पंजाब में पिछले 5 महीनों से कोई कैबिनेट बैठक आयोजित नहीं हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!