Tuesday , September 29 2026
Breaking News

प्रताप सिंह बाजवा का आरोप, बोले-भगवंत मान को सीएम पद से हटाया जा सकता है…

न्यूज डेस्क, (PNL) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। क्योंकि, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के पास अब केवल पंजाब में सरकार बची है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या केजरीवाल अब पंजाब के सीएम का पद संभालेंगे? क्‍या भगवंत मान की मुख्‍यमंत्री पद से छुट्टी होने वाली है? ये सवाल सियासी गलियारे में तेजी से तूल पकड़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह केजरीवाल की मंगलवार को पंजाब के AAP विधायकों के साथ होने वाली बैठक है। आप संयोजक ने यह बैठक दिल्‍ली में बुलाई है। केजरीवाल मंगलवार (11 फरवरी) सुबह 11 बजे कपूरथला भवन में सभी विधायकों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसी वजह से पंजाब सरकार की 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी टाल दी गई।

बाजवा ने किया बड़ा दावा

पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को तलब किए जाने के बाद पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जमीन तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, ”दिल्ली में हाल ही में शर्मनाक हार के बाद ऐसा लगता है कि आप पंजाब में बचाव की मुद्रा में है। झाड़ू पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में अपने विनाशकारी भविष्य का अनुमान लगा लिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब में अपनी सरकार बचाने के उपाय शुरू कर दिए हैं और शायद अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

पंजाब में कई मुद्दों पर विफल रही आप सरकार: बाजवा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि भगवंत मान के अकुशल नेतृत्व में पंजाब में आप सरकार महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने, खनन से सालाना 20,000 करोड़ रुपये जुटाने, कानून व्यवस्था में सुधार और नशीली दवाओं के खतरे और भ्रष्टाचार को खत्म करने सहित अपने कई वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है। इसलिए उनका मुख्यमंत्री पद पहले से ही दांव पर है।

कैबिनेट बैठक टालने पर भी कसा तंज

कैबिनेट की बैठक दोबारा टालने पर AAP सरकार की आलोचना करते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब में कैबिनेट की आखिरी बैठक 5 अक्टूबर को हुई थी। पंजाब से जुड़े मुद्दों के प्रति आप सरकार के ढुलमुल रवैये का सबसे ज्यादा अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले 4 महीनों से कैबिनेट की बैठक बुलाने की कोशिश नहीं की।

‘पंजाब दिवालिया होने की दहलीज पर खड़ा’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब दिवालिया होने की दहलीज पर खड़ा है। इसके अलावा, राज्य में नशीली दवाओं के खतरे और कानून व्यवस्था जैसे अन्य मामले बड़े पैमाने पर मंडरा रहे हैं। फिर भी पंजाब के मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया दौरे और दिल्ली में पार्टी की बैठकों जैसे मामलों में व्यस्त हैं।

‘AAP के 30 विधायक हमारे संपर्क में’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रताप सिंह बाजवा ने दावा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 30 विधायक हमारे संपर्क में हैं। बता दें कि पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में AAP ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 का है। ऐसे में अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ भी देते हैं तो भी AAP के पास 62 विधायक रहेंगे और सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। हालांकि, AAP के प्रवक्ता नील गर्ग का कहना है कि दिल्ली में पार्टी की रुटीन मीटिंग होने जा रही है। यह पार्टी को तय करना है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करनी है या दिल्ली में।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!