Wednesday , September 9 2026
Breaking News

भारतीय टीम के इस धाकड़ खिलाड़ी ने लिया सन्यास, 167 वनडे और 34 टेस्ट मैच खेल चुके, पढ़ें

स्पोर्टस डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर रहे शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपना आखिरी इंटनेशनल मैच वनडे में साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से वे इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे थे।

शिखर ने अपने संन्यास का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…

शिखर ने साल 2010 में किया था डेब्यू

शिखर ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में पर्दापण किया था। जबकि टेस्ट में साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला। शिखर ने अब तक खेले 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। जबकि 167 वनडे मैचों में उन्होंने 44.11 की औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 की औसत से 1759 रन बनाए हैं।

2024 में पंजाब किंग्स से खेले थे धवन
शिखर IPL 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे, लेकिन इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए। श‍िखर IPL 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने IPL से संन्यास को लेकर अपने वीडियो में कोई बात नहीं कही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!