Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में NRI को गोली मारने के मामले में डीजीपी एक्शन मोड पर, इस अफसर को सौंपी जिम्मेदारी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग के मामले में डीजीपी गौरव यादल एक्शन मोड पर है। डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी राजनेंदर ढोके को पूरे मामले की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि इस घटना में NRI को 2 गोलियां लगी हैं। घायल की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिम जाने से पहले वह दांत साफ कर रहा था, तभी दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने NRI युवक पर हमला कर दिया।

मां और बच्चे हाथ जोड़कर युवक को छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे। बच्चे रोते हुए कह रहे थे अंकल पापा को मत मारो। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 7.05 बजे घर में घुसे बदमाश
अमृतसर के ADCP हरपाल सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 7.05 बजे बाइक सवार 2 बदमाश घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपी उसकी मर्सिडीज कार के कागजात मांगने लगे। सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए।

आरोपियों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जिनमें से 2 सुखचैन सिंह को लगीं। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां चलाना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार फंस गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!