Wednesday , August 19 2026
Breaking News

India के इतिहास की सबसे बड़ी हार, England ने 76 रनों पर किया ढेर, बना ये अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नॉटिंघम का ट्रेंट ब्रिज मैदान एक कड़वी याद बनकर रह गया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के 201 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस करारी शिकस्त के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वहीं, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी क्रिकेट फैन याद नहीं रखना चाहेगा.

फिल सॉल्ट की तूफानी पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी धीमी रही थी. अर्शदीप सिंह ने पहला ही ओवर मेडन डालकर फिल सॉल्ट को पूरी तरह बांध दिया था. लेकिन दूसरे छोर से जॉस बटलर ने तेजी से रन बटोरे और 36 रन बनाए, जिन्हें युवा प्रिंस यादव ने एक सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया. इसके बाद हैरी ब्रुक को भी प्रिंस ने ही पवेलियन की राह दिखाई. शुरुआती संघर्ष के बाद फिल सॉल्ट ने अपनी लय पकड़ी और 44 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

हालांकि, हर्षित राणा ने बेथेल और टॉम बैंटन को लगातार दो गेंदों पर आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला, लेकिन अंत में सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रनों की तेज पारी खेलकर इंग्लैंड को 201 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. वहीं, भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए.

202 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे भारत का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने का साहस नहीं दिखा सका. जोफ्रा आर्चर की रफ्तार और जोश टोंग की शानदार गेंदबाजी के चलते पूरी भारतीय टीम सिर्फ 76 रनों के स्कोर पर सिमट गई. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 13-13 रन बनाए. वहीं, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 10-10 रन जोड़े. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. वहीं, जोश टोंग ने इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर को 3 सफलता मिलीं. आदिल राशिद ने भी 2 विकेट चटकाए. जिसके चलते इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 125 रनों से अपने नाम किया. रनों से हिसाब से T20I में ये भारत की सबसे बड़ी हार है.

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार

  • इंग्लैंड से 125 रन से हार (नॉटिंघम, 2026)

  • न्यूजीलैंड से 80 रन से हार (वेलिंगटन, 2019)

  • साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार (अहमदाबाद, 2026)

  • साउथ अफ्रीका से 51 रन से हार (चंडीगढ़, 2025)

  • न्यूजीलैंड से 50 रन से हार (विशाखापट्टनम, 2026)

लगातार 5 मैचों में बिना जीत के टीम इंडिया

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम लगातार 5 मैचों में एक भी जीत हासिल करने में नाकाम रही है. भारतीय टीम के इस खराब दौर की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई थी.आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने दोनों मैच गंवाए थे. इसके बाद इंग्लैंड सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. अब नॉटिंघम में बड़ी हार मिली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!