Tuesday , July 7 2026
Breaking News

बड़ी खबर : भारत-पाक में सीजफायर के बावजूद जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लागू की कुछ पाबंदियां, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद अभी भी जालंधर जिले में कुछ पाबंदियां जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जालंधर में अब सब कुछ ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है और काम सामान्य रूप से शुरू हो गया है। सेना लगातार अलर्ट पर है, लेकिन अभी भी बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

DC ने लोगों से पटाखे फोड़ने, ड्रोन उड़ाने और स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर झूठे मैसेज को भेजने से परहेज करने की अपील की है, ताकि शहर में भय का माहौल पैदा न हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आदेशों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। डीसी ने कहा है कि यदि क्षेत्र में किसी भी खतरे की सूचना मिलती है तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे और आपको समय पर सूचित करेंगे।

बता दें कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने युद्ध विराम स्वीकार करने के 4 घंटे के भीतर ही इसे तोड़ दिया। करीब तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने अखनूर, पुंछ, आर.के. में गोलाबारी शुरू कर दी। जम्मू और कश्मीर के कुछ क्षेत्र पुरा और नौशेरा सेक्टरों में भारी गोलीबारी की गई। इसी समय राजौरी में तोप और मोर्टार से गोलाबारी की गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में ट्वीट किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ पर FIR:निहंग ने लुधियाना में शिकायत की, कहा- अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत कीं

लुधियाना , (PNL) : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस …

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत परिवार संग गोल्डन टेंपल में माथा टेका:प्रो लीग के बाद अमृतसर पहुंचे, देश की तरक्की के लिए की अरदास

अमृतसर , (PNL  : अंतरराष्ट्रीय हॉकी मंच पर देश का मान बढ़ाने के बाद भारतीय पुरुष …

जालंधर में सैलून में युवक पर जानलेवा हमला:अधमरा होने तक पीटा, बुआ बोली- मेरे साथ भी बदसलूकी की, धक्का दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हेयर सैलून में दाढ़ी सेट करवाने आए एक युवक पर …

जालंधर में फायरिंग के आरोपी का एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी; अरेस्ट करते समय आरोपी ने की फायरिंग

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर …

भूपेश बघेल के दौरे से पहले कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन, चन्नी के समर्थन में उतरे रंधावा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पार्टी में चल रहे मतभेदों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!