Friday , August 21 2026
Breaking News

Amritsar: Raya Chowki के पास IED हुआ बरामद, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रैया चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को चौकी के पीछे IED लगाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अमृतसर देहाती पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को बुलाया गया, जिसने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस मामले में CCTV खंगाल रही

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन या आपराधिक गिरोह ने नहीं ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न जांच एजेंसियां भी सतर्क हैं। अमृतसर देहाती पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़ी जानकारी साझा करेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अफवाहों से बचें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!