Saturday , August 1 2026
Breaking News

पंजाब में एक्टिव हुई BJP, हरियाणा CM ने स्टूडेंट यूनियन प्रधान समेत 125 युवाओं को भाजपा जॉइन करवाई, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज (21 फरवरी) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय पहुंचे हैं, जहां पंजाब के विभिन्न बड़े शहरों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की पार्टी में जॉइनिंग करवाई जा रही है।

इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने पार्टी जॉइन की है। उनके साथ उनके कई युवा साथियों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम को पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व पंजाब में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर भी पंजाब पर है और पार्टी हाईकमान राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकें कर रही है।

हरियाणा सीएम ने 28 फरवरी को बरनाला में होने वाली राहुल गांधी को लेकर सवाल पर मीडिया से कहा कि लंबे समय तक पंजाब में कांग्रेस की सरकार रही है। राहुल गांधी पहले यह बताएं कि उनके कार्यकाल में पंजाब इतना पिछड़ा क्यों? जितना भ्रष्टाचार इनकी सरकार के समय हुआ, उससे ज्यादा अब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हो रहा है। सरकारी दफ्तर में बिना पैसे से काम नहीं होता है।

उन्होंने कहा- पंजाब में जो गैंगस्टर प्रणााली चली है, उसमें कोई सुरक्षित नहीं है। जब 2027 में BJP की सरकार पंजाब में बनेगी, तो इस गैंगस्टर प्रथा को खत्म किया जाएगा। इन्होंने गैंगस्टर प्रथा को बढ़ाने का काम किया है। उससे ऊपर काम नहीं किया। आज यह रोकने का काम भी कर रहे हैं, कोई यहां पर आए नहीं। मेरा कल भी पंजाब में कार्यक्रम लगा था। आज भी प्रोग्राम भी है, लेकिन यहां की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए रोकने का काम कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!