Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:कार से उतरे ही हमलावरों ने घेरा, लड़की से बात करने को लेकर हुआ विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया कस्बे में कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। गोराया के मुख्य चौक में कुछ हमलावरों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी दहशत है। पुलिस की अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, जबकि पुलिस दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घायल युवक की पहचान गांव राजगुमाल निवासी जसविंदर कुमार पुत्र देसराज के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि यह पूरा विवाद एक लड़की से बातचीत को लेकर शुरू हुआ था। इस मुद्दे पर घर में पहले से विवाद चल रहा था। जसविंदर जब अपनी कार से गोराया के मुख्य चौक पर पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। जैसे ही वह कार से बाहर निकला, युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और फिर तेजधार हथियारों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए। घायल जसविंदर को तुरंत निजी एम्बुलेंस की मदद से बड़ा गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।शहरवासियों और दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ समय से मुख्य चौक से पुलिस बल नदारद रहता है। लोगों ने बताया कि पहले यहां डायल 112 की गाड़ी और पुलिसकर्मी स्थाई रूप से तैनात रहते थे, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है।

व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय एसएचओ और अन्य कर्मचारी नाका लगाकर खड़े होते थे, जिससे शरारती तत्वों में डर रहता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पुलिस की गश्त कम होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी शहर के लोग पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले को लेकर जब एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!