Wednesday , July 29 2026
Breaking News

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर अब पार्टी हाईकमान सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। किसी बड़े फैसले से पहले हाईकमान जमीनी हकीकत जानना चाहता है। इसी के तहत कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगे।

जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं के साथ होंगी बैठकें

भूपेश बघेल अपने दौरे के दौरान नौ दिनों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, 2022 विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं, संबंधित जिलों के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की राय और पार्टी के भीतर चल रहे विवादों पर विस्तार से चर्चा होगी।

2027 चुनाव और राहुल गांधी की रैलियों पर होगी चर्चा

बैठकों के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही पंजाब में राहुल गांधी की प्रस्तावित चार बड़ी रैलियों के स्थान और रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी इन रैलियों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की तैयारी कर रही है।

राहुल गांधी के दौरे से पहले गुटबाजी खत्म करने की कोशिश

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले प्रदेश इकाई में चल रही गुटबाजी खत्म हो जाए, ताकि उनके मंच पर पार्टी एकजुट नजर आए। सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी के दौरे से पहले हाईकमान बागी नेताओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर सकता है।

चन्नी गुट को राहुल गांधी से नहीं मिल रहा समय

वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेता लगातार राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक समय नहीं दिया गया है। राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से उनकी व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है।

13 जुलाई के बाद मुलाकात की उम्मीद

चन्नी गुट को उम्मीद है कि 13 जुलाई के बाद उन्हें राहुल गांधी से मिलने का समय मिल सकता है। गुट के नेता चाहते हैं कि वे सीधे राहुल गांधी के सामने अपना पक्ष रख सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!