जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
Punjab News Live -PNL
July 29, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अजय कौल के पिता का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) शाम 5 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
इस दुखद समाचार के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने अजय कोल एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की है।