Monday , November 23 2026
Breaking News

बड़ी खबर : ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं पंजाब से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, एक चेनल से इंटरव्यू में हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : पटियाला के सन्नौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं. उन्होंने वहां से एक चेनल को इंटरव्यू दिया है, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है. अब देखना होगा कि रेप केस में पुलिस पठानमाजरा को ऑस्ट्रेलिया से लाती है या नहीं.

दो दिन पहले ही पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पठानमाजरा दो सितंबर से बलात्कार के मामले में फरार हैं. अधिकारी बताते हैं कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है.

क्या है मामला और आरोप?

सिविल लाइंस थाने में एक सितंबर को पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में FIR दर्ज की गई थी. पीटीआई के अनुसार, जीरकपुर की एक महिला ने शिकायत में कहा कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और 2021 में शादी की, जबकि वे पहले से शादीशुदा थे. महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसका यौन शोषण किया, धमकियां दीं और ‘अश्लील’ सामग्री भेजी. शिकायत के बाद से ही विधायक फरार हैं.

पुलिस की कार्रवाई और अपील

पठानमाजरा की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस और विशेष टीमों ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे हाथ नहीं आए. पुलिस ने अब उनका लुकआउट नोटिस जारी किया है और उनके सरकारी आवास, निजी घर तथा बस स्टैंड के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. साथ ही जनता से अपील की गई है कि जो भी व्यक्ति आरोपी के बारे में जानकारी रखता हो, वह तुरंत पुलिस को सूचित करे ताकि गिरफ्तारी में मदद मिल सके.

राजनीतिक हलचल और विधायक का वीडियो बयान

AAP विधायक के फरार होने से पंजाब में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि उसके ही विधायक की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है. वहीं, सितंबर में पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे पुलिस की “फर्जी मुठभेड़” से बचने के लिए भागे हैं. उन्होंने दावा किया था कि पुलिस ने उनकी कार पर गोली चलाई थी और वे केवल भगवान की कृपा से बच पाए. अब उनके वकीलों ने कहा है कि वे जल्द ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों के बीच झड़प हुई, हाथापाई हुई – पगड़ी उतारी गई; समिति प्रबंधन को लेकर विवाद

 देश विदेश , (PNL) : कनाडा के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों को लेकर चल रहे …

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज …

Punjab बनेगा स्पोर्ट्स हब, CM भगवंत मान ने धूरी में 39.20 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी नींव

संगरूर , (PNL) : पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ …

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!