जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। वडाला चौक के पास वीरवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। ये दोनों बाइक पर सुबह 5.30 बजे बाबा मुराद शाह माथा टेकने जा रहे थे। टीवी टॉवर के पास किसी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सोढल रोड के प्रीत नगर के रहने वाले सुनील गुप्ता (45) और उनकी पत्नी रवीना गुप्ता के रूप में हुई है। सुनील का कबाड़ का कारोबार था और वह छोटा हाथी भी चलाता था। वह अपने पीछे बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं और दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कल रात उसकी 7 साल की बेटी का जन्मदिन था। परिवार ने मिलकर केक काटा और सुबह हादसा हो गया।