Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में अपनी मनमानी करने वाली एक ही स्कूल की 5 प्राइमरी महिला टीचर्स सस्पेंड, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : जिला प्रशासन ने बूथ लेवल अधिकारी के तौर पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले 5 प्राइमरी टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है। एडीसी कम इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने यह आदेश जारी किया है। अगर टीचर्स फिर भी ड्यूटी ज्वाइन करते हैं तो उन्हें बहाल कर दिया जाएगा।

एक टीचर ने बताया कि स्कूल में पहले से ही टीचर्स के 8 पद खाली हैं। अगर ये टीचर्स भी ड्यूटी ज्वाइन कर लेते हैं तो स्कूल कैसे चलेगा? इस आदेश के बाद टीचर्स में गुस्सा है।

12 अप्रैल को चुनाव पंजीकरण अधिकारी रूपिंदर सिंह ने आदेश जारी कर सरकारी प्राइमरी स्कूल सुनेत से शिक्षिका उमा शर्मा, गुरविंदर कौर, जसप्रीत, सरबजीत कौर, हरदीप कौर, मनमिंदर कौर को चुनाव कार्यालय में तैनात किया था।

इन शिक्षिकाओं को 15 अप्रैल को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। जिसके चलते अगले ही दिन इन्हें निलंबित करने को कहा गया। सुनेत प्राइमरी स्कूल में 1050 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में 23 शिक्षक तैनात हैं। यहां 6 शिक्षक तैनात थे, जिनमें से एक ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!