Wednesday , November 11 2026
Breaking News

एचएमवी कॉलेज को ऑटोनॉमस बनाने की कोशिश निजी हितों से प्रेरित, एचएमवी यूनिट का आरोप, डीएवी मैनेजिंग कमेटी से शिक्षक-पक्षीय फैसले की पूरी उम्मीद

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन की एचएमवी यूनिट ने संस्थान को स्वायत्त (ऑटोनॉमस) बनाने की कोशिश को प्रिंसिपल के निजी हितों की उपज बताया है। यूनियन का कहना है कि प्रिंसिपल अपने सेवा काल को बढ़ाने के लिए कॉलेज को ऑटोनॉमस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संदर्भ में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डीएवी मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी जी एवं पूरी प्रबंधन समिति से अपील की है कि वे एचएमवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को ऑटोनॉमस जैसी नीतियों से दूर रखें।

एचएमवी एक ऐसा संस्थान है जिसने मेहनती शिक्षकों और पूरे स्टाफ के सहयोग से तीन बार ए++ का दर्जा प्राप्त कर इतिहास रचा है। अब इस संस्थान को ऑटोनॉमस बनाने की कोशिशों का विरोध करते हुए यूनियन ने बताया कि ऑटोनॉमस संस्थानों में परीक्षा प्रणाली की प्रक्रिया विद्यार्थियों को एक ही संस्थान तक सीमित कर देगी, जिससे उनकी अन्य संस्थानों के छात्रों से प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता घटेगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि बोर्ड ऑफ स्टडीज़ और अन्य परीक्षात्मक खर्चों का आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जो विद्यार्थियों की फीस वृद्धि की ओर अगला कदम साबित हो सकता है। यह विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बनेगा।

गौरतलब है कि आज इस संघर्ष का दसवां दिन और भूख हड़ताल का पाँचवां दिन है। आज की भूख हड़ताल में डॉ. रमिंदर कौर, डॉ. दीपाली, डॉ. सिम्मी गर्ग, हरमनपाल, पवन कुमारी (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल हैं।

अध्यापक यूनियन के संघर्ष को गलत ठहराने वाली प्रिसिपल के बयान का विरोध करते हुए यूनियन ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष ऑटोनॉमस नीतियों के गहरे अध्ययन व विश्लेषण के बाद आरंभ किया गया है। पूरे देश की राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक संगठन AIFUCTO भी लंबे समय से नई शिक्षा नीति विशेषकर ऑटोनॉमी के दुष्प्रभावों के विरोध में रैलियाँ व धरने कर रही है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि ऑटोनॉमस कॉलेजों द्वारा प्रदान की जाने वाली डिग्रियों को भारत और कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों में मान्यता प्राप्त नहीं होती।

एचएमवी यूनियन ने दोहराया कि एचएमवी जैसी नामचीन संस्था को ऑटोनॉमस बनाने की कोशिशों का विरोध शिक्षित वर्ग की आवाज़ है और डीएवी मैनेजिंग कमेटी को इस शिक्षक वर्ग की आवाज़ को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि समिति इस संबंध में शिक्षकों के हित में निर्णय लेगी। 4 मई 2025 को होने वाली डीएवी मैनेजिंग कमेटी की मीटिंग में होने वाले फैसले के आधार पर ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!