Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : गोवा के शिरगांव में मंदिर के अंदर मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान शुक्रवार (02 मई, 2025) की रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां लैराई मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

भगदड़ के पीछे की वजह

अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ. घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है. इस मौके पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!