Monday , August 10 2026
Breaking News

लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना: पूर्व सरपंच को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के जगराओं में आवारा कुत्तों ने पूर्व सरपंच को नोच-नोचकर मार डाला। रात में बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकला था, यहीं पर कुत्तों ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिराया लिया। इस दौरान वह चिल्लाता रहा, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं था।

कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंचा। इसमें एक बाजू और एक पैर को पूरी तरह खा लिया, सिर्फ हड्‌डी बचने दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज (16 जुलाई) सुबह भतीजा चाय देने गया, वह उसे कमरे में नहीं मिला। उसकी लाश पास में खेत में पड़ हुई थी।

मृतक की पहचान जगदीश सिंह (80) के नाम से हुई, जो पब्बयां गांव के रहने वाले थे। हालांकि कुत्तों के काटने से हुई मौत का गांव में यह पहला मामला नहीं है, इससे 15 दिन पहले भी एक युवक को कुत्तों ने नोच-नोचकर कर मार डाला था।

पूर्व सरपंच जगदीश सिंह (80) लंबे समय से अपने खेत में बनी मोटर पर अकेले रह रहे थे। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। करीब 40 साल पहले वे गांव के सरपंच रहे थे। बुधवार देर रात वह बाथरूम जाने के लिए उठे थे।

इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग होने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह रोजाना की तरह उनका भतीजा पवनदीप सिंह उन्हें चाय देने खेत पहुंचा। वहां उसने जगदीश सिंह का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने तुरंत परिजनों और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!