Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:BSF कैंपस के सामने किराए के मकान से मिला नशा, पुलिस खंगाल रही सीमा पार कनेक्शन

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर जिले के अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.72 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव बच्चीविंड, थाना लोपोके के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अजनाला में बीएसएफ कैंपस के सामने स्थित शिंबा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

6.72 किलो हेरोइन बरामद हुई

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उसके किराए के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 6.72 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं तस्करी के तार पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से तो नहीं हैं।

आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है

सीमा क्षेत्र होने के कारण जांच एजेंसियां इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!