Tuesday , August 18 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी प्रदेश ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई:दिल्ली में प्रदर्शन के बाद फैसला,स्टैंडबाय रखी गईं सीटीयू की बसें

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों तरफ के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वहीं, काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। कार्यालय के बाहर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

किसी भी धरना-प्रदर्शन की स्थिति में प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर ले जाने के लिए इन बसों को खड़ा किया गया है। वहीं, एक डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी कार्यालय के बाहर तैनात कर दिया गया है। दफ्तर के बाहर से गुजरने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।

नीट परीक्षा मामले को लेकर चल रहे विरोध के बाद फैसला

नीट परीक्षा मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग राजनीतिक दल भी पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के राजनीतिक दलों की तरफ से संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है, ताकि किसी भी विरोध-प्रदर्शन के दौरान उसे समय रहते काबू कर लिया जाए।

कल आपस में भिड़ गए थे कार्यकर्ता

कल चंडीगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे।

दोनों के प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माहौल को शांत कराया था।

अप्रैल में कार्यालय पर हुआ था ग्रेनेड हमला

इसी साल 1 अप्रैल 2026 को पंजाब भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था। दो मोटरसाइकिल सवार हमलावर कार्यालय पर एक ग्रेनेड फेंककर गए थे, जो भाजपा कार्यालय की दीवार पर जाकर गिरा था।

हालांकि, इस हमले में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है और पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!