Monday , September 21 2026
Breaking News

श्रीनगर से आरंभ हुए नगर कीर्तन का पठानकोट में जयकारों की गूंज के साथ स्वागत, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और संगतों ने की फूलों की वर्षा

पठानकोट, (PNL) : नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में श्रीनगर से 19 नवंबर को शुरू हुए नगर कीर्तन का आज पंजाब में प्रवेश करते समय माधोपुर हैड पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, जिला प्रशासन पठानकोट तथा संगत द्वारा फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के पंजाब में प्रवेश करने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान निहंग सिंहों ने गतके के जौहर भी दिखाये।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी, एस.एस.पी. दलजिंदर सिंह ढिल्लों, आम आदमी पार्टी पंजाब के उप प्रधान स्वरन सलारिया, जिला प्रधान अमनदीप सिंह संधू, साहिब सिंह साबा, किसान विंग के प्रधान बलजिंदर बंटी आदि उपस्थित थे।

माधोपुर से सुजानपुर, मलकपुर, छोटी नहर, टैंक चौक, बस अड्डा पठानकोट, लाइटों वाला चौक, मिशन चौक होते हुए नगर कीर्तन का श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, मिशन रोड, पठानकोट में ठहराव किया गया, जो 21 नवंबर को सुबह श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल से चलकर सिम्बल हक, चक्की पुल, डमटाल, मीरथल, टोल प्लाज़ा मानसर होते हुए जिला होशियारपुर की सीमा में प्रवेश करेगा।

बताते चलें कि 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू हुआ नगर कीर्तन पठानकोट से अगले पड़ाव के लिए रवाना होकर 21 नवंबर को होशियारपुर में ठहराव करेगा। यह नगर कीर्तन कुल 544 किलोमीटर की यात्रा तय करके 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!