Tuesday , September 29 2026
Breaking News

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की; गुरु नगरी की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए रात 10 बजे से 2 बजे तक चलने वाले सफाई अभियान का किया आगाज़

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के “मिशन क्लीन पंजाब” को जमीनी स्तर पर ले जाते हुए स्थानीय सरकार मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार आधी रात (1 बजे) अमृतसर के अंदरूनी शहर (वाल्ड सिटी) की गलियों में जाकर नई शुरू की गई रात्रिकालीन सफाई मुहिम का जायजा लिया।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “अमृतसर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है।” उन्होंने बताया कि अब पहली बार सफाई कार्य दिन के समय तक सीमित नहीं रहेगा। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक विशेष सफाई शिफ्ट चलाई जा रही है, ताकि श्री हरिमंदिर साहिब में अमृत बेला के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को साफ-सुथरी सड़कें मिल सकें।

सफाई अभियान का जायजा लेने के उपरांत स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह एक रात का कार्यक्रम नहीं है। वह किसी भी रात औचक निरीक्षण करेंगे ताकि पवित्र शहर की सफाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय निकाय मंत्री ने वाल्ड सिटी में कई घंटे बिताए और श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्रों का पैदल दौरा किया। उन्होंने द्वितीयक कूड़ा संग्रहण स्थलों की सफाई का जायजा लिया, तंग गलियों में घर-घर कूड़ा एकत्र करने की प्रक्रिया की निगरानी की और बताया कि पहले चिन्हित किए गए खुले कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने रात की ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत कर उन्हें आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली।

स बैंस ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट फिर से अपनी चमक हासिल करेगी और वाल्ड सिटी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब कूड़े के ढेर समाप्त हो जाएंगे तो आवारा पशु भी सड़कों से दूर हो जाएंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं इस पवित्र शहर की सड़कों पर एक भी रैपर, लिफाफा या प्लास्टिक की बोतल नहीं देखना चाहता।” उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें रात 10:00 बजे से रात 2:00 बजे तक सफाई करती हैं, लेकिन जब लोग अपनी बालकनियों और छतों से कूड़ा फेंकते हैं तो उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है।

उन्होंने कहा, “जब पूरा शहर सो रहा होता है, तब सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं। कम से कम हमारा यह फर्ज बनता है कि हम अपने घरों की खिड़कियों और बालकनियों से सड़कों पर कूड़ा न फेंकें।”

स बैंस ने कहा कि अमृतसर की सफाई केवल नागरिक कर्तव्य नहीं है। गुरु साहिब से संबंधित इस पवित्र नगरी की सेवा करना हमारे लिए सेवा भावना का प्रतीक है।

इसके साथ ही स्थानीय निकाय मंत्री आज सुबह 8:00 बजे से ही स्थानीय विधायक, मेयर, कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निरीक्षण किया, लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी कर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित किए।

स बैंस ने कहा कि “मिशन क्लीन पंजाब” दफ्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके रात्रिकालीन निरीक्षण की वीडियो अधिक से अधिक साझा करें ताकि सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा, “लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। जितना स्वच्छ अमृतसर होगा, उतने ही अधिक श्रद्धालु और पर्यटक यहां आएंगे।”

इस अवसर पर उनके साथ अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, नगर निगम अमृतसर के मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन श्री करमजीत सिंह रिंटू सहित अन्य अधिकारी और नेता उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!