Wednesday , July 29 2026
Breaking News
Screenshot

बड़ी खबर : जालंधर में नहीं रुक रही गोली चलने की वारदातें, अब इस इलाके में युवक को मारी गोलियां, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर में लॉ एंड ऑर्डर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आज फिर सुबह सुबह गोलियां चल गई। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में करीब 25 राउंड फायरिंग होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अमरजीत नामक युवक अपने निंहग बाने में आए साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया। इस गोलीबारी में राहुल नामक युवक के पेट में गोली लगने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हमला कुछ समय पहले मकसूदां मंडी में हुई सत्ता नामक युवक की हत्या का बदला लेने की नीयत से किया गया बताया जा रहा है। आरोप है कि अमरजीत और उसके साथियों ने गुल्ली, राहुल और उनके साथियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरजीत अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!