Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Punjab के इस जिले में आज Half day का ऐलान, जारी हुए आदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार ने 12 फरवरी यानी बुधवार को सरकारी अवकाश घोषित किया है। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के कारण  सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही अब पठानकोट में 10 फरवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

आधे दिन की छुट्टी का ऐलान 

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में  पठानकोट शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसके करण शहर के कई ट्रैफिक रूटों को बदला गया है। इसलिए लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों की सहूलियत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पठानकोट की हद के अंदर सारे सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में 10 फरवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर पठानकोट की तरफ़ से जारी आदेश के अनुसार यह छुट्टी दोपहर के बाद होगी। हालांकि जिन स्कूलों, कॉलेजों में बोर्ड, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं निर्धारित हैं उन स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी नहीं होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!