Wednesday , October 21 2026
Breaking News

दिल्ली में AAP की हार… केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार के मंत्रियों-विधायकों की बैठक, जानें क्या है वजह

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ मंगलवार को एक अहम बैठक करेंगे। इस दौरान भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब के विधायक और मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक खासतौर पर पार्टी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, क्योंकि दिल्ली चुनावों में मिली हार पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। इसके अलावा, यह बैठक राज्य के कुछ कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट के बाद हो रही है, जिन्होंने दावा किया कि वे आम आदमी पार्टी के करीब 20 विधायकों के संपर्क में हैं। ऐसा दावा कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया है।

इससे पहले रविवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए। केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के बाद विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इस बैठक को लेकर कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल जी ने आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। सभी विधायकों को जनता की सेवा करने का निर्देश दिया। भाजपा ने वादा किया है कि पहली कैबिनेट में महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने का प्रस्ताव पास करेंगे, और 8 मार्च से हर महिला के खाते में ये पैसे आने शुरू होंगे। हम भाजपा से यह वादा पूरा करवाएंगे।‘

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!