Thursday , September 10 2026
Breaking News

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस : हरजोत सिंह बैंस ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया निमंत्रण

चंडीगढ़, (PNL) : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में देशभर के नेताओं को आमंत्रित करने संबंधी पंजाब सरकार की पहल के तहत आज शाम पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, उसे नमन करने हेतु राज्यभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों सहित इन स्मृति आयोजनों के मुख्य पहलुओं की जानकारी दी।

स बैंस के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मानवता के प्रेरणास्रोत गुरु साहिब की अनुपम शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का शांति, धार्मिक स्वतंत्रता, सद्भावना और आपसी भाईचारे का शाश्वत संदेश सदैव मानवता को प्रेरित करता रहेगा।

स्मृति कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी देते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ये विशेष आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके अमर सेवकों — भाई सती दास जी, भाई मती दास जी, भाई दियाला जी और भाई जैंता जी (बाबा जीवन सिंह जी) — के जीवन, शिक्षाओं और महान बलिदान से जुड़े विभिन्न पवित्र स्थलों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!