Friday , October 2 2026
Breaking News

भगवंत सिंह मान ने भारत की राष्ट्रपति को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

यहां राष्ट्रपति भवन में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत की राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित पवित्र समारोहों में शामिल हों। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है और उनके दौरे की रूपरेखा को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रपति महोदया के साथ साझा कर दिया गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी सुविधा अनुसार इनमें शामिल हों।

भगवंत सिंह मान ने भारत के राष्ट्रपति को बताया कि राज्य सरकार ने पंजाबभर में इन पवित्र आयोजनों को गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए पहले ही कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हिंद की चादर’ (धर्म के रक्षक) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम पूरे राज्य में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ होंगे, जिनका मुख्य आयोजन श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर राज्य सरकार की देखरेख में होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास और गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब से विशाल कीर्तन दरबार के आयोजन के साथ ये स्मृति समारोह पिछले शनिवार से आरंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी ज़िलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा। इसी तरह गुरु साहिब के चरणों से पवित्र हुए नगरों और कस्बों में कीर्तन दरबार सजेगा, तथा 18 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) में भी कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 19 नवंबर को श्रीनगर से नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसमें सैकड़ों कश्मीरी पंडित भी शामिल होंगे। इसी प्रकार 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन निकाले जाएंगे, और ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में एक साथ संपन्न होंगे।

भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस पवित्र अवसर के उपलक्ष्य में 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए “चक नानकी” नामक “टेंट सिटी” स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही गुरु साहिब के जीवन-दर्शन और उनके अमर संदेश पर आधारित प्रदर्शनियों, ड्रोन शो और अंतर-धार्मिक सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की प्रमुख हस्तियाँ गुरु साहिब के जीवन, उनके दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दी गई उनकी अतुलनीय शहादत पर अपने विचार साझा करेंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!