Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर के बर्ल्टन पार्क में नहीं, इस बार इन दो स्थानों पर लगेगी पटाखा मार्किट, डीसी ने किया ऐलान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : बर्ल्टन पार्क प्रोजेक्ट शुरू होने के चलते इस बार वहां पर पटाखा मार्किट नहीं लगेगी। जालंधर में पटाखा मार्किट के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह निर्धारित कर दी है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस साल दीपावली के अवसर पर पटाखा मार्किट लगाने के लिए दो नए स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें लम्मा पिंड की चारा मंडी और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, नकोदर रोड शामिल हैं।

हर साल जिला मुख्यालय पर पटाखा मार्केट बर्लटन पार्क में लगती रही है, लेकिन इस साल वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य चल रहा है। ऐसे में नगर निगम जालंधर द्वारा ऑप्शनल स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने नए स्थानों को मंजूरी दी है।

डिप्टी कमिश्नर अग्रवाल ने कहा कि पटाखा बाजारों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस संबंध में पुलिस, नगर निगम और फायर विभाग को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पटाखा बाजारों में विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पटाखा बाजारों में दुकानदारों को केवल लाइसेंसधारी पटाखे ही बेचने की अनुमति होगी। साथ ही, सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त फायर टेंडर, पानी की टंकियां और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि दिवाली पर शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोग त्योहार को खुशी और सुरक्षित तरीके से मना सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!