Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : प्रिंस की गलती की सजा में जीजे भी हुए शामिल, पुलिस ने दोनों जीजों को किया गिरफ्तार, रिची केपी की मौत का मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जीटीबी नगर के रहने वाले शान इंटरप्राइजेज के मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस के दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों रिश्तेदारों पर प्रिंस की मदद करने का आरोप है और इन्हें साजिश रचने के आरोप में नामजद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरणजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों उसके जीजा बताए जा रहे हैं।

फिलहाल 8 दिन बाद भी प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से दूर है। कमिश्नरेट पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन प्रिंस पुलिस को गच्चा दे रहा है। बता दें कि 13 सितंबर की रात जालंधर के माडल टाउन में रिची अपनी फार्च्यूनर कार में सवार होकर जा रहा था कि प्रिंस की क्रेटा कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिची की मौत हो गई थी।

राधा स्वामी डेरा प्रमुख, शिअद अध्यक्ष बादल श्रद्धांजलि देने पहुंचे

रिच्ची केपी के नाम की अंतिम अरदास दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। पहले पाठ किया गया, जोकि करीब 1.15 बजे तक चला। जिसके बाद रिच्ची केपी के नाम की अंतिम अरदास की गई। रिच्ची को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे हैं।

अंतिम अरदास में राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सुखमिंदर सिंह राजपाल, सूफी गायक और पूर्व बीजेपी सांसद हंसराज हंस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

रिच्ची केपी के भोग की तस्वीरें….

अरदास होने के बाद गुरुद्वारा साहिब से रवाना हुए डेरा प्रमुख गुरविंदर सिंह डिल्लों।

अरदास होने के बाद गुरुद्वारा साहिब से रवाना हुए डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

डेरा राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों रिच्ची केपी के भोग पर पहुंचे।

डेरा राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों रिच्ची केपी के भोग पर पहुंचे।

भोग पर पहुंचे सूफी गायक हंसराज हंस।

भोग पर पहुंचे सूफी गायक हंसराज हंस।

रिच्ची केपी की तस्वीर के आगे नमस्कार करते हुए लोग।

रिच्ची केपी की तस्वीर के आगे नमस्कार करते हुए लोग।

रिच्ची केपी के भोग पर पहुंच रहे लोग।

रिच्ची केपी के भोग पर पहुंच रहे लोग।

श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोग।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!