Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी एवं बाठला मैरिज ब्यूरो के MD गुरविंदर सिंह बाठला की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : पंजाब के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और बाठला मैरिज ब्यूरो के MD गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनकी अंतिम अरदास आज गुरुद्वारा नौंवी पातशाही, जीटीबी नगर में दोपहर 12.30 से 2 बजे तक होगी।

गुरविंदर बाठला अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे और पंजाब & सिंध बैंक से सेवनिवृत्त थे। वह स्पोर्ट्स सचिव के पद पर आसीन रहे हैं, सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ PRO रहें हैं। वह जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे। इसके साथ ही वे पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं तथा बाठला मैरिज कंसलटेंट चला कर पिछले 20 वर्षो से लोगों का घर जोड़ कर आशीर्वाद हासिल कर रहे थे।

वह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने परिवार संग दुःख व्यक्त किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!