Friday , November 6 2026
Breaking News

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार फिर आम आदमी की पहुंच से दूर होते दिख रहे हैं. शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस और रविवार की दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रखते हुए सोना अब डेढ़ लाख रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार को 2,200 रुपये की छलांग लगाकर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया. इससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को ये 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की चमक भी खरीदारों की जेब पर भारी पड़ रही है. गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी रही. ये 1,500 रुपये के उछाल के साथ 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम था. बाजार के व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस को कीमती धातुओं की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. इसी वजह से त्योहार से पहले जौहरियों, खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ स्टॉकिस्टों ने भी अपनी खरीदारी काफी तेज कर दी है. इसके अलावा निवेश की बढ़ती मांग ने भी बाजार के इस रुझान को हवा दी है.

अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कीमती धातुओं में आया ये उछाल काफी बड़ा है. पिछले साल 18 अक्टूबर को जब धनतेरस मनाया गया था, तब सोने का भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी पिछले धनतेरस के मुकाबले इस बार सोना पूरे 16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है. वहीं चांदी की बात करें तो पिछले धनतेरस पर ये 1.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 1,94,500 रुपये पर आ गई है. मोनार्क पीएमएस के असिस्टेंट फंड मैनेजर ध्रुव जोगलेकर के मुताबिक, पिछले धनतेरस से अब तक सोने के दाम करीब 13 फीसदी बढ़ चुके हैं. घरेलू बाजार में इसका भाव 1.40 लाख से 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना रहा है. उन्होंने बताया कि काफी उतार-चढ़ाव से भरे इस साल में सोने से मिला रिटर्न पूंजी सुरक्षा के सामान्य मानकों से कहीं ज्यादा बेहतर साबित हुआ है. घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है. वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 65.12 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 फीसदी उछलकर 4,125.25 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. इसने 4,100 डॉलर के अहम स्तर को पार कर लिया है. दूसरी तरफ विदेशी बाजार में चांदी का भाव भी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 52.73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, फाइनल में जापान के खिलाफ शिलानंद लाकड़ा ने पलटी बाजी

  स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर …

Jalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नंगल सलेमपुर इलाके की नई कॉलोनी में मामूली विवाद को …

पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC …

नेशनल हाईवे पर टैक्सी ऑटो से टकराई, 4 यात्री घायल:जालंधर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा; वाहनों की लगी कतारें

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही …

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है …

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

अमृतसर में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली …

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!