जालंधर में बर्थडे से एक दिन पहले शिव सेना नेता स्व. विनय जालंधरी की 22 साल की पोती की मौत, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
January 1, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : नए साल और जन्म दिन से एक दिन पहले शिव सेना नेता स्व. विनय जालंधरी की पोती और दीपक कंबोज की बेटी की मौत हो गई। उनकी बेटी चितवन 22 साल की थी और कल घर के बाथरूम में नहाने गई थी। वहां उसे गैस वाले गीजर से गैस चढ़ने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से घर में खुशियां मातम में बदल गई। 1 जनवरी को चितवन का जन्मदिन होता था और नया साल भी था। परिवार तैयारियों में जुटा था और कल ये दुखद हादसा हो गया।