Saturday , November 7 2026
Breaking News

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए संदिग्ध विस्फोट मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ‘गाजी 2’ (Ghazi 2) नाम के एक अकाउंट से पोस्ट कर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन (Tehreek-ul-Mujahideen) ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इसी अकाउंट से पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट भी की गई थी. हालांकि, गाजियाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस वायरल पोस्ट की सत्यता और साइबर ट्रेल की गहनता से जांच कर रही हैं.

एक्स (ट्विटर) पर ‘गाजी 2’ नाम के हैंडल से की गई पोस्ट में दावा किया गया कि वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने के पीछे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का हाथ है. पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके के बाद इस तरह के आतंकी दावे वाली पोस्ट सामने आते ही यूपी पुलिस, साइबर सेल और एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह पोस्ट किसी असामाजिक तत्व की अफवाह या शरारत तो नहीं है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है.

चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर अचानक एक तेज विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. धमाके का प्रभाव इतना जोरदार था कि चौकी के दरवाजे, खिड़कियां और एसी (AC) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के वक्त चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और खाना डिलीवर करने आया 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल मौजूद थे. शीशे के तेज टुकड़े लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

इंदिरापुरम के एसीपी (ACP) सूर्यबलि मौर्य ने बताया कि चौकी के भीतर अचानक विस्फोट हुआ है. ब्लास्ट किसी उपकरण, विस्फोटक या किस सामग्री से हुआ, इसका सटीक कारण विस्तृत फॉरेंसिक और तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा. फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष और नमूने एकत्र किए हैं. इसके अलावा, पुलिस चौकी और आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना से पहले या बाद की किसी भी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, फाइनल में जापान के खिलाफ शिलानंद लाकड़ा ने पलटी बाजी

  स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर …

Jalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नंगल सलेमपुर इलाके की नई कॉलोनी में मामूली विवाद को …

पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC …

नेशनल हाईवे पर टैक्सी ऑटो से टकराई, 4 यात्री घायल:जालंधर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा; वाहनों की लगी कतारें

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही …

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है …

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

अमृतसर में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!