Monday , July 6 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात, कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

गुरदासपुर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर को तैनात करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों ने हमारे पक्ष में बड़ा जनादेश देकर हमें यह हेलीकॉप्टर दिया है और संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा के लिए यह हेलीकॉप्टर तैनात रहेगा।”
आज गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पानी से घिरे गांवों में फंसे हुए हैं, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार ने अपना हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा में लगा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब से वे कार के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जबकि हेलीकॉप्टर लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।

इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और विभिन्न जिलों के प्रशासन से पानी के स्तर और राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना अपना कर्तव्य समझती है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज के इलाकों में प्रत्येक व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा रही है। विशेष रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी के बढ़ते स्तर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश के कारण उत्पन्न इस स्थिति में लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि लोगों को इन क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विशेष गिरदावरी निष्पक्ष ढंग से की जाए ताकि लोगों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार लोगों को मुआवजा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान की पूरी भरपाई के लिए लोगों की फसल, पशु, घर और अन्य वस्तुओं को विशेष गिरदावरी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में जहां पानी ने तबाही मचाई है, वहां हुए नुकसान का आकलन कर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बाढ़ के दौरान हुए एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

जालंधर में रॉन्ग साइड से आई इनोवा ने उजाड़ा परिवार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर फाटक के पास एक भीषण सड़क हादसे ने …

4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रही …

लुधियाना में जिम के अंदर बड़ा हादसा, ट्रेनर ने लेग प्रेस पर डलवाया ओवरवेट, युवक की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर चौक के एक जिम में कथित लापरवाही …

पंजाब कैडर के IAS अधिकारी विपुल उज्जवल की मेहनत लाई रंग, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 का गोल्ड अवॉर्ड

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी विपुल उज्जवल के नेतृत्व और प्रयासों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!