Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अधिकतम सुरक्षा जेल, नाभा जिला पटियाला के सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट भिवमतेज सिंगला को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जिला पटियाला के पातडा कस्बे की एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी केंद्रीय जेल, नाभा में बंद उसके पति को परेशान कर रहा था और 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में शिकायतकर्ता ने गूगल पे के माध्यम से 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर स्थानांतरित कर दिए।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए और उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था और हाल ही में उसकी जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। आज अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद विजीलेंस ब्यूरो ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!