Monday , March 30 2026
Breaking News

अमृतसर में 40 लाख रुपए की फिरौती ना देने पर बेकरी मालिक पर चलाई गोलियां, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में बेकरी पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही आस-पास के लोग डर गए। बेकरी मालिक चंदन सुंदर ने बताया कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। उन्होंने 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। फिरौती न देने पर बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

घटना मजीठा क्षेत्र स्थित चाविंडा देवी कस्बे में रविवार रात करीब 9 बजे सुंदर बेकरी की है। बेकरी मालिक चंदन सुंदर ने बताया कि कल देर रात तीन युवक बाइक पर आए। उन्होंने बेकरी पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ितों का कहना है कि का तो उन्हें पूर्ण प्रोटेक्शन दी जाए जा फिर उन्हें भी हथियार दिए जाए ताकि अगर कोई आरोपी आए तो वो भी मुकाबला कर सके क्योंकि ऐसे तो पंजाब में कारोबार करना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की मौके पर जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!