Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, प्रॉपर्टी का सौदा करके बाद में किसी और को बेच दी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : महानगर जालंधर के बस्ती गुजां एरिया में मां बेटे द्वारा धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। मां बेटे ने पहले अपने मकान का सौदा एक पार्टी के साथ करने के बाद उसे रजिस्ट्री करवाने की बजाए किसी और को जगह बेच दी। पुलिस ने जेल चौक के निकट स्थित सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

हरीश अरोड़ा की जेल चौक के निकट सन्नी फैशन पॉइंट के नाम से रेडीमेड गारमेंटस का शोरूम है।
जालंधर के बस्ती गुजां के गुरू राम दास इंकलेव निवासी मनीश अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मार्च महीने में उन्होने मनजीत नगर निवासी शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के साथ उनके मकान खरीदने की बात की।

बातचीत के पश्चात अरोड़ा प्राईम टावर बिल्डिंग में स्थित दफ्तर में लिखित सौदा हो गया। मनीश अरोड़ा की तरफ से मां शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के समय समय पर 15 लाख रूपए ब्याना दिया। ब्याना में शर्त थी कि मां बेटा प्रोपर्टी बैंक से कर्ज मुक्त करवा कर देंगे। रजिस्ट्री की तिथि पहले 4 जुलाई और फिर बढ़ा कर 4 सितंबर कर दी गई।

लेकिन इसी बीच मां बेटे ने उक्त जगह मोहित जेठी और अंकुश जेठी को मंहगे भाव पर बेच दी। मां बेटे ने रजिस्ट्री करवाई और जगह का कब्जा दे दिया।
मनीष अरोड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मां बेटे ने उनके साथ सौदा करने के पश्चात उक्त जगह किसी और को बेच कर उनके साथ फ्राड किया है।
पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिलने पर एसीपी द्वारा मामले की जांच की गई।

जांच के दौरान सन्नी अरोड़ा के जीजा द्वारा भी मनीष अरोड़ा के साथ हुए प्रोपर्टी के सौदे संबंधी ब्यान दर्ज करवाए। जांच के पश्चात थाना नम्बर 5 में मां शशि बाला और बेटे हरीश अरोड़ा के खिलाफ थोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि सन्नी अरोड़ा का जालंधर के जेल चौक के निकट सन्नी फैशन पॉइंट के नाम से गारमेंटस का कारोबार है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सन्नी अरोड़ा व उसके परिवार का कई काराबारियों और रिश्तेदारों में रूपए के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!