Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कनाडा सिटीजन को जालंधर में ट्रैवल एजेंसी का दफ्तर खोलना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। कनाडा सिटीजन ने खुद को भारतीय नागरिक बताकर जालंधर डीसी दफ्तर से ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस बना लिया। उसके बाद उसने एक नहीं बल्कि दो दफ्तर भी खोल डाले। अब मामले का खुलासा होने पर थाना नई बारादरी पुलिस ने आरोपी अनमोलदीप सिंह निवासी विवेकानंद पार्क मकसूदां के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि उक्त आरोपी कनेडियन इमिग्रेशन कंसल्टेंट नाम से बीएमसी चौक और एजीआई बिजनेस सेंटर के दूसरे फ्लोर पर एक इमिग्रेशन कंपनी चलाता है। उक्त कंपनी का मालिक अनमोलदीप सिंह है, जो कनाडा का सिटीजनशिप होल्डर है। आरोपी द्वारा सरकार को गलत तथ्य पेश कर लाइसेंस की प्राप्त किया गया है।

जिसके बाद मामले की जांच शुरू करवाई गई तो लगाए गए आरोप सही निकले। जिसके बाद मामले में डीए लीगल से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ दिन पहले ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपी गई थी और केस दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने मामले में जांच के बाद तुरंत प्रभाव से केस दर्ज कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!