Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Punjab में आंधी-तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।  विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण   इसका असर पंजाब में  भी दिखना शुरू हो गया है।

राज्य में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो फजिल्का में 26.9 डिग्री के करीब दर्ज किया गया जबकि जालंधर, लुधियाना व आसपास के कई जिलों में 21 से 23 डिग्री तापमान के चलते सर्द हवाओं से राहत मिली। वहीं, देर रात जालंधर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ। राहत की बात की जाए तो सुबह 10 बजे धूप निकल आई व शाम को 4 बजे के बाद तक धूप का पूरा जोर देखने को मिला। इसके चलते दोपहर के समय जैकेट इत्यादि उतारने की नौबत आ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को धूप निकलने के आसार है, जबकि बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से 2-3 धूप खुलकर लग गई तो मौसम सामान्य होने लगेगा। मौसम विभाग द्वारा सभी तरह के अलर्ट खत्म कर दिए गए है, जिसके चलते पंजाब ग्रीन जोन में आ चुका है। इसके चलते धुंध, कोहरे इत्यादि से फिलहाल निजात मिल चुकी है। पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सुबह-शाम को रहेगा ठंड का जोर
न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फिलहाल सुबह-शाम को ठंड का जोर जारी रहेगा। इसके चलते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड से भले ही राहत मिली है लेकिन धरती के अंदर की ठंडक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसके लिए क्रमवार धूप की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप लगने के चलते वातारण में घूल चुकी ठंडक खत्म होने लगेगी जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी में कमी आएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!